फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: दिल्ली जा रही एसी स्पेशल से आधा दर्जन यात्री गिरे, एक की मौत

Wed, 02 Jan 2019 08:46 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उधमपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला जा रही एसी स्पेशल ट्रेन में मंगलवार को करीब आधा दर्जन यात्री गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शव को जीएमसी में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था।
विज्ञापन


दरअसल, रेलवे स्टेशन से जब ट्रेन चली तो कई यात्री हड़बड़ी करने लगे। इससे करीब आधा दर्जन यात्री ट्रेन से नीचे गिर गए। हालांकि उस वक्त ट्रेन की स्पीड बहुत कम थी। बावजूद इसके एक युवक गिरने के बाद ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। जो यात्री ट्रेन से गिरे, उन्होंने ही युवक को वहां से उठाया और पुलिस को सूचित किया।

साथ ही उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अजय कुमार उधमपुर का रहने वाला था। वह दिल्ली में काम करता था। नया साल मनाकर वापस दिल्ली जा रही था। उधमपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए विशेष एसी ट्रेन चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें