मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी 15 मई तक गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रंग दिखाया।
मई के आगे बढ़ने के साथ आसमान से आग बरसना शुरू हो गई है। जम्मू संभाग के साथ कश्मीर भी प्रभावित है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू संभाग में भी यही हालात हैं। जम्मू में गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन
यहां दिन के पारे में उछाल के साथ फिर चालीस डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी 15 मई तक गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रंग दिखाया।
दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। तपिश से हर किसी के पसीने छूटते रहे। गर्मी का बाजार पर असर दिख रहा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 39.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री चढ़कर 31.4, बटोत में 29.2, कटड़ा में 35.2 और भद्रवाह में सामान्य से 6.0 डिग्री चढ़कर 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 30.2, पहलगाम में 25.8 और गुलमर्ग में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 22.6 और कारगिल में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।