फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह फरीद उद्दीन बगदादी की जियारत करने उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
फोटो.....किश्तवाड़ में शाह फरीद उद दीन बगदादी की जियारत पर उर्स में शामिल लोग, व जियारत, - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में शाह फरीद उद्दीन बगदादी का उर्स धूमधाम से मनाया गया। इसमें हजारों लोगों ने जियारत की। जिला प्रशासन ने इस दौरान सुरक्षा के साथ बिजली, पानी, चिकित्सा, रहने, आदि के बेहतर प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे शहर में भारी भीड़ रही। सुबह तड़के से देर शाम तक शाह फरीद की जियारत पर भारी भीड़ रही। दोपहर बाद शाह फरीद उद्दीन बगदादी की उपयोग में लाई गई सभी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिन्हें देखकर सभी लोग मंत्र मुग्ध हुए। जियारत पर लोगों ने प्रसाद व चादर चढ़ाई और मन्नत मांगी। गौरतलब है कि शाह फरीद उद्दीन बगदादी के आने के बाद ही किश्तवाड़ में इस्लाम की नींव पड़ी।
लगभग पांच सौ वर्ष पूर्व वह बगदाद से यहां यात्रा करते पहुंचे थे, और यहीं बस गए। उन्होंने कई लोगों को इस्लाम में शामिल करवाया। यहां उनके तीन पुत्र हुए, जिनमें उनके छोटे पुत्र असरार उद्दीन की भी जियारत बनी हुई है, जहां लगभग सभी धर्म के लोग जाते हैं। किश्तवाड़ में यही दोनों जियारतें प्रसिद्ध हैं। मंगलवार को चौगान मैदान में एक मेला लगा था, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की।

फोटो.....किश्तवाड़ में शाह फरीद उद दीन बगदादी की जियारत पर उर्स में शामिल लोग, व जियारत,

फोटो.....किश्तवाड़ में शाह फरीद उद दीन बगदादी की जियारत पर उर्स में शामिल लोग, व जियारत,- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें