फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

विज्ञापन
उधमपुर में विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई रैली - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। विश्व एड्स दिवस पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली। इसमें एएनएमटी स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर शहरवासियों को एड्स के बारे में जानकारी दी और बचाव के उपाय बताए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. केसी डोगरा मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे सीएमओ ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के अस्पताल रोड, रामनगर चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर वापस जिला अस्पताल पहुंच कर संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के नारे लिखी तख्तियां व बैनर थाम रखे थे, और एड्स दिवस पर है नारा, एड्स मुक्त हो विश्व सारा का आह्वान करते हुए चल रहे थे।
उन्होंने शहरवासियों को बताया कि जागरूकता के अभाव में लोग एड्स का शिकार हो जाते हैं। इसी कारण एक दिन उनकी मौत भी हो जाती है। इससे जागरूक रहकर ही बचा जा सकता है। अगर किसी को एड्स होने का शक होते है तो वह तुरंत अस्पताल पहुंच कर अपनी जांच करवाए। समय रहते अगर इसका पता चल जाए तो इसको बढ़ने से रोका जा सकता है। इससे दूसरे को भी एड्स से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि उधमपुर में एड्स के उपचार के लिए आईसीडीसी सेंटर बनाया गया है। इसमें एड्स मरीजों को सलाह दी जाती है। उपचार के लिए भी कई तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। ब्लॉक हेडक्वार्टर पर भी लोगों को उपचार की सुविधा दी जा रही है। लोगों को इसको लेकर बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। किसी को खून चढ़ाने से पहले उसकी जांच की जाए, और जांच के बाद किसी को रक्त दिया जाना चाहिए।

उधमपुर में विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई रैली- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें