फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर हमला करने वाले पेश हुए

Fri, 29 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीफ मामले के बाद प्रतिक्रिया स्वरूप उधमपुर में हाईवे पर पेट्रोल बम हमले के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच इन आरोपियों को कोर्ट में लाया गया और कोर्ट ने 13 फरवरी को दोनों केसों के आरोपियों को दोबारा पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को कोर्ट परिसर में लाया गया। आरोपी अपने परिवार के लोगों से मिले और सुनवाई के दौरान वकीलों ने पक्ष रखा। कोर्ट ने अगली तारीख पर दोबारा पेश करने के आदेश दिए और आरोपियों को अपना पक्ष रखने के आदेश दिए।

गौरतलब है कि अक्टूबर माह में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक ट्रक पर कुछ शरारती तत्वों ने हमला किया था। जिसमें चालक तथा सह चालक को बुरी से जला दिया था। बाद में दोनों को दिल्ली ले जाया गया था, यहां पर चालक की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में 13 लोगों को हिरासत में लेकर उनका पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


इस हमले में शामिल एक आरोपी जमानत पर बाहर है। इन आरोपियों में पूर्व पुलिसकर्मी जसबीर सिंह, बलविंद्र सिंह और दानिश, संदूर सिंह, पम्मा, हरीश सिंह कटोच, बल बहादुर सिंह, धरेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, रामेश्वर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें