फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा पर निकले रोटेरियन महेश का उधमपुर में हुआ स्वागत,

विज्ञापन
उधमपुर के रोटरी अस्पताल में कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा पर निकले महेश का स्वागत करते अधिकार? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा पर निकले रोटेरियन महेश का उधमपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर नगर के हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र में स्थित केएलएसएम रोटरी आई एंड ईएनटी अस्पताल में एक फ्लैग एक्सचेंज समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब और धर्मथल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने आरटीएन महेश का स्वागत कर उसका उत्साहवर्धन किया। सदस्यों ने कहा कि क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन के आरटीएन महेश देश और दुनिया में पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए कश्मीर की डल झील से कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर 2021 से शुरू महेश की यह यात्रा 4 जनवरी 2022 को कन्याकुमारी में संपन्न होगी। इस मौके पर रोटेरियन चेयरमैन डीएन शर्मा, सचिव राजेंद्र सेनसन, गुलजार अहमद खान, संजय शर्मा, अनिल गुप्ता, आदित्य शर्मा, अंजनी कुमार तथा नीरज शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें