कटड़ा। धर्मनगरी के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी नए आदेशों अनुसार मां वैष्णो देवी की यात्रा को देखते हुए नगर पालिका के दायरे में आनेवाले ढाबा, रेस्तरां, खानेपीने सहित ड्राई फ्रूट की दुकानें रोजाना रोज सुबह नौ से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी। इसके अलावा अन्य सभी दुकानें सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगी। शनिवार व रविवार को वीकेंड कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।
इस दौरान बाजारों में भीड़ नहीं लगाने के लिए कहा गया है। इसकी प्रशासन लगातार निगरानी करेगा। एसडीएम अभिषेक शर्मा ने बताया कि आदेश के अनुसार दुकानों के खोलने और बंद होने का समय तय कर दिया गया है। अगर कोई बाजार आदेशों की अवहेलना करता पाया गया तो पूरा बाजार बंद कर दिया जाएगा। इसलिए दुकानदारों से अपील है कि वह आदेशों का सख्ती से पालन करें।