फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में रविवार को पूरे दिन मौसम खराब रहा। निचले इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। तापमान में काफी गिरावट महसूस की गई है। लगभग 1.5 डिगरी रह गया है। रविवार होने और खासकर सर्दी होने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

वाड़वन, पाडर बोंजवाह आदि इलाकों से जानकारी मिली है कि ऊपरी इलाकों में बर्फ गिरी है। एक तरफ सर्दी और दूसरी तरफ बिजली की कटौती के कारण जनता परेशान हो रही है। हर डेढ़ घंटे के बाद बिजली में कटौती की जा रही है। हालांकि किश्तवाड़ में अधिक बारिश नहीं हुई। बूंदा-बांदी होती रही है, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें