फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छाने और हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बादल छाए रहने और शाम को हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट रही। इससे शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शाम के समय शहरवासियों ने भी घरों से बाहर निकलने सुहावने मौसम का आनंद उठाया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार की रात को रुक रुक कर बारिश होती रही। मंगलवार सुबह बारिश बंद थी, लेकिन बादलों ने डेरा जमा कर रखा था। तापमान में सुबह से ही गिरावट थी। इसके बाद शाम चार बजे तक बादल छाए, लेकिन शाम करीब पांच बजे हल्की बारिश शुरू हो गई और यह बारिश रुक रुक कर रात तक जारी रही। बारिश के कारण मौसम सुहावना रहा। इससे लोगों को उमस से भी राहत मिली है। शाम को लोगों ने घरों से बाहर निकल कर सुहावने मौसम का आनंद उठाया। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी मौसम खराब रहेगा। सुबह से ही बारिश के शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें