फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मशीनरी व बिजली कटौती नहीं पहुंचने दे रही आवश्यकतानुसार पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में पानी का संकट प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसका बड़ा कारण बिजली कटौती है। विद्युत विभाग सलमेह इलाके में हर रोज घंटों कटौती कर रहा है। इससे पंपिंग और फिल्ट्रेशन प्रभावित हो रही है और जल शक्ति विभाग शहरवासियों को आवश्यकतानुसार जलापूर्ति नहीं कर पा रहा।
विज्ञापन

इसके साथ फिल्ट्रेशन प्लांट में खराब मशीनरी भी पानी की किल्लत के लिए बड़ा कारण बन रही है। दूसरी तरफ यूईईडी के सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य ने परेशानी को दोगुना कर दिया है।
शहर की करीब एक लाख आबादी को प्रतिदिन 54 लाख गैलन पानी की जरूरत है। लेकिन, विभाग दो फिल्ट्रेशन प्लांट से शहरवासियों तक 38 लाख गैलन पानी ही पहुंचा पाया है। अब कुछ दिनों से विभाग इतनी भी जलापूर्ति नहीं कर पा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण बिजली की कटौती है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट बना हुआ है, और विद्युत विभाग प्रतिदिन घंटों कटौती कर रहा है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग का पंपिंग स्टेशन और दो फिल्ट्रेशन प्लांट शहर के साथ ग्रामीण इलाके सलमेह में मौजूद हैं। इसमें भी रात को घंटों कटौती की जा रही है। ऐसी भीषण गर्मी में शहरवासियों को सप्ताह में दो या तीन दिन कुछ मिनटों के लिए पानी मिल रहा है। इससे शहरवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वे लगातार जल शक्ति विभाग के खिलाफ पार्षदों को साथ लेकर रोष प्रकट कर रहे हैं।
------
सलमेह में दो दिनों से कटौती बंद कर दी गई है। लेकिन, मशीनरी पुरानी होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। जल शक्ति विभाग इस हालात में भी शहरवासियों को जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध करवाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और सुधार किया जाएगा।
- ताज चौधरी, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
-------
पानी की किल्लत को दूर करने को लेकर प्रशासन और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी, और डीसी ने जल शक्ति विभाग व पीडीडी के अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए थे। नगर परिषद जिला प्रशासन के साथ मिलकर अपनी तरफ से भी इसको लेकर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें