फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की समस्या से परेशान बिड्डा वासियों ने सड़क बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पानी की सप्लाई नियमित नहीं आने से परेशान बिड्डा के ग्रामीणों ने सोमवार को एनएचपीसी कॉलोनी ज्योतिपुरम से सलाल डैम की तरफ जाने वाले मुख्य सड़क को बंद कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान लोगाें ने कहा कि उनके गांव में कई दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। मवेशियों को भी पानी नहीं मिल रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत के साथ बिजली की भी अघोषित कटौती की जा रही है। इससे दिक्कतें बढ़ गई हैं।
इन विभागों के साथ ही जिला प्रशासन भी सुध नहीं ले रहा है। सलाल ने भी गांव को गोद लिया है, लेकिन गांव में समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर दो दिनों में समस्या हल नहीं हुई तो वह जिला मुख्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें