उधमपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से नगर के सुभाष स्टेडियम में सभी आयु वर्ग की लड़कियों के लिए कबड्डी, वॉलीबाल और खो-खो में जिला स्तरीय इंटर जोनल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें जिला उधमपुर के विभिन्न 10 अंचलों की लगभग 283 लड़कियों ने भाग लिया।
वॉलीबाल के अंडर-17 मुकाबले में रामनगर जोन ने घोरड़ी जोन को 2.0 से हराया। खो-खो के अंडर-17 गर्ल्स मुकाबले में चिनैनी जोन ने रामनगर जोन को 07-06 के स्कोर से मात दी। खो-खो के अंडर-14 मुकाबले में बबे जोन ने जिब जोन को 06-05 के स्कोर से शिकस्त दी। कबड्डी के अंडर-17 मुकाबले में पंचैरी जोन ने टिकरी जोन को 20-18 के स्कोर से हराया और अंडर-14 में टिकरी जोन ने जिब जोन को 17-05 से हराया। टर्नामेंट का संचालन राजकुमार गुप्ता, रमन कुमार, राकेश खजूरिया, राजकुमार डोगरा, पूजा शर्मा, बंदना, ऋषि कुमार, स्वर्णदीप सिंह तारा, निशा शर्मा, मीनू, राकेश कुमार, पुष्प शर्मा, कंचन बाला, राम कुमार और संदीप कुमार ने किया। मौके पर जेडपीईओ पूनम शर्मा, जसविंदर सिंह, अनुपमा शर्मा, रमेश चंदर, अनीता गोस्वामी, प्रीतम सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, संजीव कुमार, संजीव कुमार खजूरिया, भूपिंदर सिंह, संजीव कुमार, सोम देव खजूरिया भी उपस्थित रहे।
उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में वालीबाल के मुकाबले में हिस्सा लेते खिलाड़ी- फोटो : UDHAMPUR