फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडे मार्केट में एक दिन के लिए 200 रुपये चार्ज किए जाने पर कारोबारी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद ने कारोबारियों को साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति तो दे दी, लेकिन एक फड़ी का शुल्क दोगुना कर दिया है। इसके लिए पहले शुल्क सौ रुपये था। लेकिन, अब दो सौ रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इससे कारोबारी नाराज हैं और शुल्क कम करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जब साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति मिली, तो कारोबारी बहुत खुश हुए। लेकिन, नगर परिषद की टीम जब शुल्क वसूलने पहुंची तो एक फड़ी के दो सौ रुपये चुकाने पर वे निराश हो गए। विकास खजूरिया व अन्य कारोबारियों ने बताया कि नगर परिषद पहले एक फड़ी का सौ रुपया लेती थी। लेकिन, अब अचानक से इसके दाम दोगुने कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद के साथ पार्किंग वाला अलग से 50 रुपये वसूल रहा है। उनको हर सोमवार को करीब ढाई सौ रुपये देने पड़ रहे हैं। दिन भर काम करने के बाद वह चार से पांच सौ रुपये कमाते हैं। लेकिन, इसका आधा तो नगर परिषद और पार्किंग वाले को देना पड़ रहा है। इससे घर का गुजारा नहीं होने वाला। इसलिए, नगर परिषद अध्यक्ष से अपील है कि पहले की तरह सौ रुपये शुल्क लिया जाए, और पार्किंग वाले के 50 रुपये पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें