उधमपुर। नगर के मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय 33वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता (पुरूष व महिला वर्ग) का आयोजन किया गया।
जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन में सीआरपीएफ की 137 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी साधु सरन यादव मुख्यातिथि थे। जबकि, थाना प्रभारी चमन गोरखा विशेष अतिथि थे। मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेना चाहिए। यह उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली को विकसित करता है।
एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों की पुरुष वर्ग में कुल नौ टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। जबकि, महिला वर्ग की पांच टीमें भी इस टूर्नामेंट में भाग ले रहीं है। बुधवार को शुरू हुई प्रतियोगिता का पहला मैच चिढेई पंचायत और गरनेई पंचायत की टीमों के बीच खेला गया। इसमें गरनेई की टीम ने 25-22, 25-22, 15-11 के अंतर से जीत हासिल कर बढ़त बनाई। वहीं, दूसरे मैच में रामनगर की टीम भास्कर टीम को 25-11, 25-19 के अंतर से हराकर आगे बढ़ी।
तीसरे मैच में उधमपुर वॉलीबाल क्लब ने रौन वॉलीबाल क्लब को 25-13, 25-23 के अंतर से पछाड़ कर बढ़त बनाई। वहीं, चौथे मैच में सिटी वॉलीबाल क्लब ने धनौडी वॉलीबाल क्लब को 25-21, 26-28, 15-12 के अंतर से हराकर आगे बढ़ी। पहले दिन के अंतिम मैच में मल्हार वॉलीबाल क्लब ने गरनेई वॉलीबाल क्लब को 28-26, 17-25, 15-09 के अंतर से हराया।
मिनी स्टेडियम में शुरू हुई तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट- फोटो : UDHAMPUR
मिनी स्टेडियम में शुरू हुई तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट- फोटो : UDHAMPUR