फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरची ए और किरची बी ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

विज्ञापन
रामनगर: वॉलीबॉल टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी।युवाओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथिगण - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर। डूडू के जाखेड़ गांव में रामनगर पर्यटन विकास समिति की ओर से आयोजित युवा खेल खजाना अभियान के तहत दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। इसका उद्घाटन चौकी इंचार्ज एसआई तनविंदर सिंह ने सरपंच दर्शना देवी और समिति के अध्यक्ष रविकांत की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन

जाखेड़ के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। इसमें आसपास के क्षेत्रों की कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। वॉलीबाल का पहला मैच जाखेड़ ए और किरची ए के बीच खेला गया। इसमें किरची ए ने जाखेड़ ए को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरा मुकाबला किरची बी और डूडू के बीच खेला गया।
इसमें किरची बी ने डूडू को पछाड़कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं में काफी प्रतिभा है। इसलिए युवा खेल खजाना अभियान की शुरुआत की गई, ताकि दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें