उधमपुर में सीआरपीएफ की तरफ से आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट की विजेता टीम
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सीआरपीएफ की 137 बटालियन का सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट वीरवार को संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में उधमपुर वॉलीबाल क्लब ने शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया।
शाम को समापन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट मोहम्मद खालिद खान मुख्य मेहमान थे। गौरतलब है कि बुधवार को वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया था। पहले दिन महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिसमें महिला वर्ग के फाइनल पर रामनगर ने जीत हासिल की।
वीरवार को पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला उधमपुर वॉलीबाल क्लब और सिटी वॉलीबाल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें उधमपुर वॉलीबाल क्लब ने शानदार जीत हासिल की। इस अवसर पर उधमपुर वॉलीबाल एसोसिएशन के प्रधान राजगुरु, संजय शर्मा, अशोक प्रधान व अन्य मौजूद थे।