पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा थर्ड गांव का दौरा किया गया
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने थर्ड गांव का दौरा कर जनसमस्याओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्हें स्थानीय लोगों ने बताया कि थर्ड गांव में बन रहे पुल में ग्रिल लगाए जाने के कारण उनका पूरा रास्ता बंद हो रहा है।
उसके पीछे भी वैसे ही दीवार उठाई जा रही है। जिसके कारण वाहन तो दूर की बात, लोगों को पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से पहले गैमन कंपनी के कुछ अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को चेतावनी दी थी कि कोई भी व्यक्ति अगर इसके खिलाफ बोला तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि वे हर हालत में इस रास्ते को बंद करेंगे।
समस्या सुनने के उपरांत पूर्व विधायक ने परियोजना निदेशक से फोन पर बात की, और मौके पर आकर लोगों के साथ बात करने के बाद इस संबंध में कोई फैसला लेने को कहा। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह मौके पर आएंगे और लोगों का रास्ता बंद नहीं करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर इसके बाद भी उक्त कंपनी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो लोग भी जबरदस्ती करेंगे। लेकिन, अपना रास्ता बंद नहीं होने देंगे।