फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने की खुद पर कर्फ्यू लगाने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने लोगों से शनिवार व रविवार को खुद साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की अपील की है। उन्होंने शुक्रवार रात को एक वीडियो जारी किया, जिसमें कहा कि तीसरी लहर में अब तक दो लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। इसलिए, टीकाकरण, दोहरा मास्क और बूस्टर डोज लगाकर अपने आप को बचाना होगा। यात्री वाहनों में भीड़ नहीं लगानी है। अगर इसी तरह भीड़ लगाते रहे तो मामले तीन गुना बढ़ सकते हैं। अब एक अपील है कि शनिवार व रविवार को गैर जरूरी सेवाओं के लिए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। विनम्र निवेदन है कि ये दो दिन घर में ही रहें। अपने आप पर कर्फ्यू लगाना बहुत जरूरी है। आप सुरक्षित रहेंगे तो आने वाले दिनों में अच्छे दिन देख सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें