फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई पट्टी के विकास की संभावनाओं का किया आंकलन

विज्ञापन
फोटो..केंद्रीय सरकार के प्रधान सचिव रंजन पी ठाकुर ने किश्तवाड़ का दौरा कर जिला अधिकारियों के साथ ? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। केंद्र सरकार के प्रधान सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग और उद्योग और वाणिज्य रंजन पी ठाकुर ने शनिवार को किश्तवाड़ का दौरा किया। इस दौरान जिले में हेलिकॉप्टर सेवाओं और हवाई पट्टी के विकास की संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ में मौजूदा हेलिकॉप्टर पट्टी को जल्द ही विमान लैंडिंग के लिए व्यवहार्य किया जाएगा। यह हवाई अड्डा पूरा होते ही हवाई यात्रा को आसान बनाएगा। यह किश्तवाड़ को भीषण सर्दी की स्थिति में चिकित्सा और अन्य आपात स्थितियों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की सुविधा के लिए हवाई पट्टी को जल्द सुचारू बनाने और क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए इच्छुक है। जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी। प्रधान सचिव ने मढ़वा हेलिकॉप्टर पट्टी का हवाई सर्वेक्षण भी किया। बैठक में उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, एसएसपी शफकत हुसैन भट, एडीसी किशोरी लाल शर्मा, एसीआर अख्तर हुसैन काजी और सेना के अधिकारी मौजूद थे।

फोटो..केंद्रीय सरकार के प्रधान सचिव रंजन पी ठाकुर ने किश्तवाड़ का दौरा कर जिला अधिकारियों के साथ ?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें