फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनीटॉप में आज चलेगा सफाई अभियान

विज्ञापन
एसड़ीएम रैली को हरी झांड़ी दिखते हुए व रैली निकालते स्काउट एंड गाईड़ के सदस्य - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को भारत स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय कैंप का शुभारंभ काउंटर दो त्रिकुटा भवन में किया गया। जिसमें एसडीएम अभिषेक शर्मा ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली में प्लास्टिक न इस्तेमाल करने की बात कही गई।
विज्ञापन

13 नवंबर से शुरू हुए इस राष्ट्रीय स्तरीय शिविर को रविवार को पटनीटॉप के लिए रवाना किया जाएगा। जागरूकता रैली काउंटर दो अंतरराज्यीय बस स्टेंड से आरंभ होकर मुख्य बाजार, मुख्य बस स्टेंड, उधमपुर मार्ग, अस्पताल मार्ग, आदि से होकर त्रिकुटा भवन परिसर में संपन्न हुई। रविवार शाम को यह राष्ट्रीय दल जम्मू संभाग सहित देश के अन्य राज्यों की संस्कृति के साथ डोगरी भाषा से रूबरू होगा। साथ ही सदस्य पटनीटॉप के लिए रवाना होंगे, जहां वह सफाई के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे।
15 नवंबर को भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए भवन की ओर रवाना होंगे। 16 नवंबर शाम को कैंप फायर के साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, और 17 नवंबर को राष्ट्रीय स्तरीय शिविर का समापन होगा। इसमें देश के 10 राज्यों के भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य शामिल हैं।

एसड़ीएम रैली को हरी झांड़ी दिखते हुए व रैली निकालते स्काउट एंड गाईड़ के सदस्य- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें