मुख्य सचिव व श्राइन बोर्ड के सीईओ सहित अन्य अधिकारी बाणगंगा शनानघाट का दौरा करते हुए व दौरा कर वा?
- फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार व अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाणगंगा क्षेत्र सहित स्नान घाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन स्थानों पर जारी विकास कार्यों का जायजा लिया।
मां वैष्णो देवी की पवित्र बाणगंगा नदी को पूरी तरह साफ रखने को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कार्य कर रहा है। इनका जायजा लेने आए मुख्य सचिव को श्राइन बोर्ड के सीईओ ने विकास कार्यों की पूरी जानकारी दी। कहा कि जल्द ही दर्शनों को आने वाले भक्तों को इस पवित्र नदी की सुंदरता देखने को मिलेगी।
श्राइन बोर्ड पवित्र नदी बाणगंगा के साथ मुख्य सीवरेज नाला बना रहा है, ताकि किसी भी तरह की गंदगी नदी में न गिरे। साथ ही बाणगंगा स्नान घाट को सुंदर बनाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को नदी पूरी तरह साफ नजर आएगी। सीईओ ने कहा कि बाणगंगा क्षेत्र का विकास कार्य तेजी से जारी है। वर्तमान में बाणगंगा नदी का पानी पूरी तरह साफ नजर है।
इस मौके पर उपायुक्त रियासी बबीला रकवाल, एसएसपी रियासी अमित गुप्ता, एसपी कटड़ा अमित भसीन, एसडीपीओ कुलजीत सिंह, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, समाजसेवक सोनू ठाकुर, आदि मौजूद रहे।
मुख्य सचिव व श्राइन बोर्ड के सीईओ सहित अन्य अधिकारी बाणगंगा शनानघाट का दौरा करते हुए व दौरा कर वा?- फोटो : KATRA