भद्रवाह में विजयदशमी पर निकाली गई झांकी व लोगों के सामने जलता रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला
- फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। अतिरिक्त जिला भद्रवाह में हर्षोल्लास के साथ विजयदशमी (दशहरा) उत्सव मनाया गया। कस्बे के ऐतिहासिक सेरी बाजार भद्रवाह में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राम लक्ष्मण बने कलाकारों ने रावण, उनके भाई कुंभकरण और पुत्र मेघनाथ के पुतले जलाए।
इससे पहले कस्बे के सभी बाजारों से होते हुए भगवान राम की झांकी निकाली गई। इसके बाद तेज पटाखों के बीच रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। इस दौरान भद्रवाह के दोनों समुदायों (हिंदुओं और मुसलमानों) द्वारा बड़े उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ भाग लिया। डीडीसी अध्यक्ष धनंतर सिंह और जनता दल (एस) के राज्य उपाध्यक्ष मस्त नाथ योगी ने भी दशहरा के कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने एक दूसरे को बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाने के लिए मनाए जाने वाले विजयदशमी की शुभकामनाएं भेंट की। मुसलमानों ने भी इस अवसर पर अपने हिंदू भाइयों को बधाई दी और दशकों से क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने के लिए बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान सभी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के भी कडे़ इंतजाम किए गए थे।
एसएचओ भद्रवाह जतिंदर सिंह रकवाल ने कहा कि दशहरा उत्सव को लेकर समारोह स्थल और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
भद्रवाह में विजयदशमी पर निकाली गई झांकी व लोगों के सामने जलता रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला- फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह में विजयदशमी पर निकाली गई झांकी व लोगों के सामने जलता रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला- फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह में विजयदशमी पर निकाली गई झांकी व लोगों के सामने जलता रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला- फोटो : UDHAMPUR