फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के चलते हाइवे पर रेंगते रहे घाटी की ओर जाने वाले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। हाईवे पर यातायात बहाल होते ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिस कारण दिनभर उधमपुर से घाटी की ओर जाने वाले वाहन रेंगते रहे। इस कारण चिनैनी से उधमपुर तक का सफर करने में दोगुना समय लग गया, जिससे चालक और यात्री परेशान होते नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को जम्मू से घाटी की ओर वाहन छोड़े गए, लेकिन हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे वाहन रेंगने को मजबूर रहे। चिनैनी से उधमपुर तक का सफर करने के लिए वाहन चालकों को दोगुना समय लग गया। यात्री वाहनों के फेरे रद्द हो गए और ट्रांसपोट्रों को नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने कहना है कि जब भी जम्मू से घाटी की ओर वाहन छोड़े जाते हैं तो हाईवे पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस दौरान चिनैनी से उधमपुर का सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। शनिवार को भी जाम लगने से लोगों को मंजिल तक पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कई लोगों को उधमपुर जाने का प्लान ही रद्द करना पड़ा है। खासकर हाईवे पर एंबुलेंस के फंस जाने से दिक्कतें ज्यादा पेश आती हैं। लोगों ने सरकार से हाईवे के वैकल्पिक मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें