फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किसानों को बारिश का इंतजार, गोभी, मटर व लहसुन खराब होने का डर

Mon, 04 Nov 2024 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर में बारिश न होने से खराब हुई गोभी की फसल। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
पिछले ढाई महीने से नहीं हुई बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पिछले ढाई महीने से बारिश न होने के चलते किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में किसानों की गोभी, मटर व लहसुन की फसल को काफी नुकसान हो रहा है।
गौरतलब है कि पहाड़ी क्षेत्रों में खेतीबाड़ी बारिश पर ही निर्भर करती है। ढाई महीने से बारिश न होेने से क्षेत्र में बनी कुल व नालों में पानी का जलस्तर न के बराबर है। इसके चलते फसलों को समय पर पानी न मिलने के कारण फसलें खराब होने के कगार पर हैं। अगर इस माह बारिश नहीं होती है तो किसानों की गोभी, मटर व लहसुन पूरी तरह से खराब हो सकती है। इसको लेकर किसान काफी चिंतित हैं। गर्मी में होने वाली फसलों को बरसात कम होने के कारण 50 प्रतिशत नुकसान उठाना पड़ा। इतना ही नहीं बारिश नहीं होने के कारण इस साल मक्की की फसल भी 50 प्रतिशत ही हुई है। बाकी खराब होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में गोभी, कड़म, लहसुन, मटर, मूली लगाई गई है। लाखों रुपये का लहसुन का बीज किसानों ने डेढ़ महीना पहले लगाया था। मगर बारिश न होने के कारण अब तक जमीन से बाहर नहीं आया है। अगर कुछ दिन तक बारिश नहीं हुई तो सब्जी और लहसुन खराब हो जाएगी।
किसान अशफाक हुसैन

बरसात न होने से लोग पहले भी काफी हद तक फसलें खराब होने से नुकसान उठा चुके हैं। मगर अब जिस तरह से सर्दी के मौसम में भी बारिश नहीं हो रही है। इससे यही लग रहा है कि सब्जी व लहसुन भी खराब हो जाएगा, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो जाएगा।
किसान शंकर चंद

बारिश न होने से क्षेत्र में नदी नालों के साथ-साथ बनाई कूल भी सूख गई है। इस कारण समय पर फसलों को पानी न मिलने से उनकी ग्रोथ नहीं हो रही है। खासतौर पर गोभी व मटर बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो 70 से 80 प्रतिशत सब्जी के साथ-साथ लहसुन की फसल भी खराब हो जाएगी।
किसान गुलशन सिंह
इस क्षेत्र के लोग ज्यादातर खेती पर ही निर्भर हैं। इससे लोगों का परिवार पलता है, लेकिन गर्मियों के मौसम में भी होने वाली फसलें भी खराब हो गई थी। किसान इनकी बरपाई अब तक नहीं कर पाए हैं। अब एक बार फिर से बारिश न होने की वजह से सब्जियां व लहसुन खराब होने के कगार पर है। हम भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि जल्द बारिश दे।
विज्ञापन

किसान फारुक कटोच
पिछले काफी लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। किसानों को चाहिए कि सबसे पहले कटाई की गई फसलों की जमीन पर दूसरी फसल लगा दें ताकि जमीन की नमी बरकरार रहे। मौजूदा समय में गोभी, मटर, कड़म, मूली, लहसुन को खासतौर पर शाम के समय थोड़ा-थोड़ा पानी देते रहें और कुछ घंटों बाद गुड़ाई कर दें ताकि जमीन में नमी पैदा हो। इससे फसलों को खराब होने से बचाया जा सके।
दर्शन शर्मा, कृषि विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें