फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यात्रा में महसूस हो रही गर्मी, शाम तक 13 हजार श्रद्धालु भवन रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
- बादलों की लुका-छिपी के बीच हेलिकॉप्टर सेवा अधिकांश समय रही उपलब्ध
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी में कुछ दिन से मौसम साफ होने से यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। रविवार दोपहर बाद बादलों की लुका-छिपी के बीच हेलिकॉप्टर सेवा अधिकांश समय उपलब्ध रही। शाम 5 बजे तक करीब 13,100 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने बैटरी कार के साथ रोपवे केबल, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी आदि की सुविधाओं का लुत्फ उठाया। यात्रा में कमी आने से श्रद्धालु रात के साथ दिन में भी मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के दिव्य दर्शन कर सुख-शांति की कामना कर रहे हैं। इसके बाद श्रद्धालु भैरव घाटी में बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगाकर यात्रा संपूर्ण कर रहे हैं। वर्तमान में 10 हजार से 16 हजार के मध्य श्रद्धालु रोजाना कटड़ा पहुंच रहे हैं। इस कारण बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि देशभर में परीक्षाओं का दौर शुरू होने के कारण आगामी दिनों में यात्रा में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। मार्च में होली के बाद फिर यात्रा में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें