फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भक्तों में कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। हालांकि दीवाली के बाद छुट्टियों में यात्रा में थोड़ा इजाफा देखने को मिला था। अब ठंड बढ़ने के साथ ही यात्रा में कमी आई है। हालांकि हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोप-वे सेवा जारी है।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर दो बजे तक आठ हजार, शाम चार बजे तक दस हजार और शाम छह बजे तक 12 हजार भक्त अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। शनिवार को करीब 18 हजार के भक्तों ने अपना पंजीकरण करवाकर भवन में मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। इन दिनों पंजीकरण कक्ष ज्यातर खाली ही दिख रहा है। हालांकि शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के चलते यात्रा में इजाफा देखने को मिला। मौसम साफ रहने से हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर जारी रही। अर्द्धकुवारी से भवन के लिए बैटरी कार और भवन से भैरों घाटी के लिए रोप-वे सेवा लगातार चल रही है। यात्रा में कमी से भक्त मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद भैरों बाबा के दर्शन भी आसानी से कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें