फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर गिरने से बैटरी कार मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुंवारी-हिमकोटी मार्ग पर बीच-बीच में हो रही बारिश से यात्रियों को सावधानी के साथ यात्रा करनी पड़ रही है। शुक्रवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद अर्धकुंवारी-हिमकोटी मार्ग पर जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर गिरे। इस कारण एहतियातन श्राइन बोर्ड ने इस मार्ग पर यात्रियों व बैटरी कार की आवाजाही बंद कर दी।
विज्ञापन

वर्तमान में श्रद्धालु पुराने मार्ग से ही मां वैष्णो देवी यात्रा कर रहे हैं। उधर, हेलिकॉप्टर सेवा भी पूरी तरह से बंद है, क्योंकि त्रिकूट पर्वत पर लगातार बादलों का जमघट लगा हुआ है। यात्री पैदल या फिर घोड़ा पिट्ठू अथवा पालकी आदि का सहारा लेकर मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें