फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार भक्तों ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में हल्की बारिश के बावजूद वैष्णो देवी के सभी मार्ग खुले रहे। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई। त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा बुधवार दोपहर तीन बजे तक प्रभावित रही। हालांकि करी तीन बजे के बाद कुछ उड़ानें भरी गईं। बुधवार को शाम सात बजे तक 20 हजार के करीब भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

वैष्णो देवी के सभी मार्गों के साथ ही भैरव घाटी मार्ग पर आपदा प्रबंधन दल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन यहां तक की पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जगह-जगह तैनात रहे। भवन मार्ग पर यात्रियों को सूचना केंद्रों से निर्देश दिए जा रहे हैं कि सावधानी के साथ यात्रा करें। किसी भी प्राकृतिक आपदा या फिर दुर्घटना पर तुरंत नजदीकी सूचना केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें