फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 3828 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। सुबह से दोपहर तक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटरों में पहुंचते रहे। शहर के अंदर भी कई वार्ड में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया था। वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर प्रशासन को बहुत राहत मिल रही है।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने का बड़ा कारण स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त संख्या में वैक्सीन का स्टाक मिलना है। हर सप्ताह 20 हजार से अधिक डोज का स्टाक मिल रहा है और इसी के साथ लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ही वैक्सीन सेंटरों में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। वार्ड नंबर 13 में विशेष शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे।
शाम तक 3828 लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार एक फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग 1130 लोगों को पहली और 1759 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 87 लोगों को पहली और 628 को दूसरी, 19 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 204 को दूसरी डोज लगाई गई है। जिले में अभी तक 480102 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें से 342925 पहली और 137177 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इससे जिले में संक्रमण पर अंकुश लगाने में भी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें