फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार किशोरों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
ऊधमपुर: वार्ड नंबर 6 में दो निजी स्कूलों में स्कूली बच्चे कोविड टीकाकरण करवाते हुए - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। मौसम में सुधार होने के बाद सोमवार को कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले किशोरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शाम तक चली प्रक्रिया में तीन हजार से अधिक किशोरों को वैक्सीन लगाई गई है। इसी के साथ विभाग ने 60 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन

जिले में 3 जनवरी से किशोरों को वैक्सीन लगाने का काम चल रहा है। लेकिन, खराब मौसम के कारण इसमें देरी हो गई है। सात दिन में लगभग 37 हजार किशोरों को वैक्सीन लगाई जानी थी। लेकिन, विभाग को इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी। अब मौसम में सुधार होने के बाद इसमें तेजी आई है। सोमवार को शहर के विवेक निकेतन हाई स्कूल और नेशनल एकेडमी में शिविर लगाया गया।
इसके साथ सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल जगानू और अन्य कई सरकारी स्कूलों में शिविर लगाकर वैक्सीन लगाई गई। शाम तक कुल 3008 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। रविवार शाम तक सात दिन के अंदर 19666 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई थी। वहीं, सोमवार शाम तक 22674 किशोरों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें