फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व बर्फबारी के बीच 2466 किशोरों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
उधमपुर के बसंतगढ़ में बर्फबारी के बीच किशोरों को वैक्सीन लगाने को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। तेज बारिश व हिमपात के बीच स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की टीमें कोरोना टीका लगाने में जुटी रहीं। शाम तक चली प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 2466 किशोरों को वैक्सीन लगाई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बसंतगढ़, पंचैरी, डुडु में बर्फबारी के बीच भी टीका लगाने पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को भी सुबह से शाम तक मौसम खराब रहा। मैदानी इलाकों में बारिश व पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग टीका लगाने में जुटा हुआ है। शिक्षा विभाग की टीमें विद्यार्थियों को स्कूलों तक पहुंचा रही हैं। और, स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीका लगा रही हैं। शुक्रवार को कुल 2466 को वैक्सीन लगाई गई। इनमें रामनगर मेडिकल ब्लॉक में 400, चिनैनी में 627, पंचैरी में 205, मजालता में 135, बसंतगढ़ में 307, टिकरी में सबसे अधिक 665, जिला अस्पताल में 105 और एफएचओ में 19 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।
शहर में भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल में नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता टीकाकरण की प्रक्रिया का जायजा लेने विशेष तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने किशोरों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के साथ दूसरे साथियों को भी वैक्सीन केंद्रों तक लाने को प्रेरित किया। हाई स्कूल रिट्टी में करीब 60 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान सरपंच जीएल पादा, डॉ. निधि, प्रधानाध्यापक सुषमा देवी और पंच मोहन लाल मौजूद थे।

उधमपुर के भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में वैक्सीन लगवाते छात्र व छात्राएं- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें