फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ करोड़ कोरोना टीकाकरण के नजदीक पहुंचने का मनाया जश्न

विज्ञापन
उधमपुर के जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाती महिला कर्मचारी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। देश को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने को लेकर चलाई जा रही टीकाकरण मुहिम सौ करोड़ के करीब पहुंच गई है। इस उपलब्धि का शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

विभाग ने जिले में टीका केंद्रों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाकर सौ करोड़ टीकाकरण लगभग पूर्ण होने की खुशी मनाई। जिला अस्पताल के टीका केंद्र को सजाया, और केक काट कर कामयाबी का जश्न मनाया। इस दौरान विभाग के सीएमओ डॉ. केसी डोगरा, जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विजय रैना व अन्य स्टाफ मौजूद था।
सीएमओ ने बताया कि उधमपुर में पहली खुराक लगाने का सौ प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण होने के करीब है। जिले में टीकाकरण का काम बहुत तेजी से जारी है। शुक्रवार को दशहरे की छुट्टी के चलते कम लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। शाम तक कुल 2309 लोगों को टीका लगाया गया। 18 से 44 आयु वर्ग में 1550 लोगों को पहली और 528 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 41 लोगों को पहली और 143 को दूसरी और नौ वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 38 को दूसरी खुराक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें