फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाता व्यक्ति - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को चार हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण करने में कामयाबी मिली है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सुबह से दोपहर तक काम में जुटे रहे। वहीं लोग भी वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटरों में पहुंचते रहे।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सोमवार को इनकी संख्या चार हजार को भी पार कर गई। सुबह नौ बजे से सभी सेंटर में वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था और फिर शाम चार बजे तक यह प्रक्रिया चलती रही। इसके अलावा मोबाइल टीमें शहर व ग्रामीण इलाकों के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर लोगों को वैक्सीन लगाने का काम करती रही। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कुल 4010 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 18 से 44 आयु वर्ग में 1841 लोगों को पहली और 1400 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 103 लोगों को पहली और 529 को दूसरी, 60 से अधिक आयु वर्ग में 23 लोगों को पहली और 141 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें