फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुबह हुई बारिश ने उमस से दिलाई राहत

Fri, 27 Sep 2024 06:48 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। तीन दिनों से उमस के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया था। लेकिन, बुधवार रात को बिगड़े मौसम के मिजाज और सुबह हुई बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई है।
वीरवार सुबह साढ़े सात बजे के बारिश शुरू हुई, जिसके बाद पौने घंटे तक रुक-रुक कर जारी रही। इससे जहां लोगों को उमस से राहत मिली वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों और नौकरी पेशा लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस बीच कई बच्चे बारिश का इंतजार करते देखे गए। लेकिन शाम पांच बजे के बाद एक बार फिर से आसमान पर काले बादल छा गए। जिसे देखकर लोगों का यही कहना था कि रात के समय बारिश हो सकती है। इससे तापमान में ओर गिरावट आएगी और उमस व गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आगे भी मौसम कुछ इसी तरह से बने रहने के आसार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें