फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लोकतंत्र के महोत्सव में शामिल हुए मतदान कर्मी, विकास के लिए डाला वोट

Fri, 27 Sep 2024 06:39 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। राजकीय महिला काॅलेज उधमपुर और आरओ कार्यालय परिसर में चुनाव डयूटी मतदाताओं के लिए मतदान की प्रक्रिया दूसरे दिन वीरवार को भी जारी रही। इसमें चुनाव डयूटी पर अंतर जिला मतदाताओं की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम ने मतदान किया गया।
आरओ डाॅ. रंजीत सिंह कोतवाल ने बताया कि ईसीआई गाइडलाइन के मुतबिक इन केंद्रों पर सभी पुख्ता प्रबंध और सुविधाएं प्रदान की गई है। यह केंद्र उन मतदाताओं के लिए स्थापित किए गए हैं जिन्होंने (चुनाव ड्यूटी अधिकारी/कर्मचारी) विधानसभा चुनाव में डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान करने के लिए फॉर्म 12 और 12डी के माध्यम से आवेदन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डाक के माध्यम से इस मतदान की तिथि 25, 26 और 27 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इनमें चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदाता (मतदान कर्मचारी, वीवीटी, एएलएमटी, जोनल और सेक्टोरल मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर, बीएलओ, चुनाव सेल में लगे कर्मचारी, ड्राइवर) के लिए राजकीय महिला कॉलेज उधमपुर में सुविधा केंद्र और डाक मतपत्र केंद्र स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदाता (आवश्यक सेवाएं) के लिए रिटर्निंग ऑफिस 60 उधमपुर ईस्ट, डीसी कॉम्प्लेक्स उधमपुर में सुविधा केंद्र और डाक मतपत्र केंद्र स्थापित किया गया है। तीन दिन यानि 25 से 27 सितंबर तक इस प्रक्रिया को संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें