फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम समय में टूर रद्द करने से भड़की छात्राएं, प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
रामनगर में प्रदर्शन करतीं छात्राएं। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर। पिकनिक की पूरी तैयारियां करने के बाद अंतिम समय में इसे रद्द करने से नाराज सरकारी माडल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार की बातों को भी प्रधानाचार्य ने नजर अंदाज कर दिया। कोई समाधान नहीं निकलने पर अभिभावक भी भड़क उठे। उन्होंने प्रधानाचार्य को सस्पेंड करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को प्रधानाचार्य ने की 11वीं तथा 12वीं की छात्राओं के लिए जम्मू स्थित बाग-ए- बाहू में पिकनिक का आयोजन किया था। इसके लिए सुबह करीब 6 बजे तीन बसों के चालक व सभी स्कूली छात्राएं स्कूल के बाहर इकट्टा हो गई थी। काफी देर तक मौके पर स्कूल प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो छात्राओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। 12.30 बजे तक यह सिलसिला लगातार जारी रहा। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार के साथ भी स्कूल की प्रधानाचार्य ने बात नहीं की। पूरे घटनाक्रम के बारे में शिक्षा विभाग की निदेशक को भी सूचना दे दी गई है। अंत में कोई फैसला नहीं होने पर मायूस छात्राएं घरों को लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें