फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में उधमपुर, वॉलीबाल में चिनैनी बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। खेल विभाग की ओर से मिनी और सुभाष स्टेडियम में बुधवार को अंडर-19 ब्वॉयज जिला स्तरीय अंतर जोन खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन नगर के मिनी स्टेडियम में वॉलीबाल और सुभाष स्टेडियम में कबड्डी के तीन-तीन मुकाबले खेले गए। वॉलीबाल में चिनैनी और कबड्डी मुकाबलों में उधमपुर की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में चार जोन के 66 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह और जेडईपीओ उधमपुर पूनम शर्मा बतौर मुख्यातिथि रहीं।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहला मुकाबला बब्बे और चिनैनी जोन की टीम के मध्य हुआ। इसमें चिनैनी की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में उधमपुर की टीम ने बब्बे जोन की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला चिनैनी और उधमपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें चिनैनी जोन ने 2-0 जीत हासिल कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया है।
सुभाष स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में उधमपुर की टीम ने चिनैनी की टीम को 36-21 से करारी शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में जिब की टीम ने बब्बे जोन की टीम को 26-13 के अंक से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उधमपुर की टीम ने 27-17 बब्बे जोन को हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मौके पर अनीता गोस्वामी, रोमेश शर्मा, संजीव कुमार, अनुपमा शर्मा, करुण मगोत्रा, जतिन सेठी व संजीव खजूरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें