जानकारी के अनुसार, मोंगरी से उधमपुर की ओर आ रही बस मानसर मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई की तरफ पलट गई। हालांकि बस अधिक गहरी खाई में नहीं गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 58 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अन्य वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घायलों में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जो सुबह अपने स्कूल के लिए निकले थे।
वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए है। अस्पताल में एक साथ इतने घायलों के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल है। हर मेडिकल कर्मी जिंदगी को बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहा है।
Amit Shah Visit Jammu: गृह मंत्री शाह तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे जम्मू, कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे