फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi Navratri Yatra: अब तक 1.85 लाख भक्तों ने किए माता के दर्शन, कटड़ा में महोत्सव जारी

Fri, 30 Sep 2022 10:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नवरात्रि में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती जा रही है। पांचवे दिन तक 1.85 लाख भक्त प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन कर चुके हैं। कटड़ा में महोत्सव जारी है। इसमें कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। 
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी भवन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्रि के पहले पांच दिनों में 1.85 लाख भक्त प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन कर चुके हैं। अंतिम नवरात्रि तक इनकी संख्या साढ़े तीन लाख तक पहुंचने का अनुमान है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक 16 हजार भक्तों का पंजीकरण हो चुका था।

विज्ञापन


शाम पांच बजे तक यह संख्या 24 हजार और रात आठ बजे तक 32 हजार भक्त अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। जानकारी के लिए बता दें कि पहले नवरात्रि सोमवार को 42 हजार भक्तों ने माता के दर्शन किए थे। इसी प्रकार मंगलवार को 38216, बुधवार को 34115 और वीरवार को 32052 भक्तों ने भवन में माथा टेका था। शनिवार व रविवार को यात्रा में उछाल आने की संभावना है।

Trending Videos

कटड़ा नवरात्रि महोत्सव के दौरान कलाकार - फोटो : संवाद

ऋचा शर्मा के सुरों पर झूमते नजर आए भक्त

कटड़ा नवरात्र महोत्सव में शुक्रवार सुबह माता वैष्णो देवी के भवन में अटका आरती के दौरान गायक अंकित बत्रा ने भेंटें गाईं। उन्होंने प्रसिद्ध भेंट आजा शेरों वाली मां तेरा इंतजार है ... और अब तो कृपा कर दीजिए जन्म जन्म का साथ ... भेंटों से शुरूआत की। उनकी भेंटों से भवन में अटका आरती में बैठे श्रद्धालु झूमने लगे।

वहीं, शुक्रवार की संध्या की आरती में मशहूर गायिका ऋचा शर्मा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने अपनी भेंटों से भवन में सुरों की ऐसी तान छेड़ी कि सारे श्रद्धालु उनकी धुन के इशारे पर नाचते नजर आए। स्वर्ण युक्त प्राकृतिक गुफा की विदेशी फल व फूलों से हुई सजावट के बीच लगातार हो रहे भेंटों के इन गुणगान के दौरान समूचे भवन में मां वैष्णो देवी के जयकारे गूंजते रहे। हर कोई उत्साह में बस जय माता दी बोल रहा था।  

कटड़ा में लगी भक्तों की कतार - फोटो : संवाद

शोभायात्रा में दिखाई गई डुग्गर संस्कृति की झलक

कटड़ा नवरात्रि महोत्सव में शुक्रवार को धार्मिक के साथ ही डुग्गर संस्कृति पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गईं। इनमें मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों की झांकी, शाही पालकी में मां वैष्णो देवी की झांकी, स्कंदमाता की झांकी, शिव परिवार की झांकी, राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

इसके अलावा राम लक्ष्मण की झांकी, डोगरी विवाह की झांकी, डोगरी रसोई यानी गांव के डान की झांकी, अर्द्धनारीश्वर की झांकी, बरसाना की होली की झांकी, आदि आकर्षण का केंद्र रहीं। साथ ही विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने नृत्य कर ढोल के साथ यात्रा में समा बांधा। भव्य शोभायात्रा जम्मू मार्ग से होकर अंबिका चौक, रेलवे मार्ग, महाराजा हरि सिंह चौक, पुजारी चौक, उधमपुर मार्ग से होते हुए मुख्य बस अड्डे पर संपन्न हुई। 

विज्ञापन

वैष्णो देवी - फोटो : संवाद

जम्मू के असीम शर्मा भेंट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में 

कटड़ा में अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता आगे बढ़ रही है, सुर व ताल का अटूट संगम देखने मिल रहा है। वीरवार को 30 गायकों में से 11 को प्रतियोगिता में प्रस्तुति देने के लिए चुना गया। इनमें जम्मू के असीम शर्मा प्रथम रहे। इसी जीत के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया है।

वीरवार को प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि गायिका कविता पोडवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद एक एक कर 11 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रस्तुति दी। इनमें से जम्मू के असीम शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सोमवार को होने वाले सेमीफाइनल में प्रवेश पाया। उन्हें 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

वहीं, दूसरा स्थान पंजाब की मीनू अटवाल को मिला, जिन्हें पांच हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। जबकि, तीसरा स्थान पर संयुक्त रूप से जम्मू के चंदन कुमार व राहुल लकनोत्रा के नाम रहा। दूसरे व तीसरे स्थान के विजेता को रविवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल में फिर से अपनी कंठ प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा।

प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका गायन क्षेत्र से जुड़े सुरिंद्र शर्मा व डॉ. सीएल वर्मा ने निभाई। जबकि, मंच का संचालन राकेश वजीर ने किया। जानकारी के लिए बता दें कि फाइनल में निर्णायकों की भूमिका हिंदी फिल्मों की हस्तियां निभाएंगी। इनमें वीनस टेप्स के प्रबंधक निदेशक गणेश जैन, निर्माता निर्देशक पहलाज निहलानी, निर्माता गोवर्धन तनवानी, निर्माता परवीन शाह शामिल होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें