फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दे रही सेना

विज्ञापन
फोटो...जिले के गाहन इलाके में सेना ने महिला शक्तिकरण को लेकर सिलाई केंद्र खोला। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत जिले के गाहन इलाके की महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सोमवार से 90 दिनों का सिलाई केंद्र शुरू किया है। यह नया प्रशिक्षण कार्यक्रम एक पायलट प्रोजेक्ट है, जिसमें स्वयं सहायता समूह बनाकर नौ बेरोजगार महिला लाभार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

लाभार्थियों में प्राथमिकता वाले परिवार और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) वाली महिलाएं शामिल हैं। इस महिला अधिकारिता केंद्र में सेना ने नौ सिलाई मशीनों के अलावा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। यह शिक्षा शास्त्र परियोजना विश्वास का एक कदम है, जिसका उद्देश्य इन महिलाओं को सशक्त बनाना, और उनके कठिन समय में एक अमूल्य संसाधन साबित करना है।
कार्यक्रम में सेना के प्रतिनिधियों के अलावा इलाके के सरपंच विश्वनाथ प्रताप भी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह के मौके पर सरपंच ने कहा कि सेना के इस नेक प्रयास से भूखे और गरीबों को मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र में अधिक सांप्रदायिक और सामाजिक सद्भाव भी आएगा। यह भी सामने आएगा कि देश की महिलाएं अपने व परिवार की गुणवत्ता और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

फोटो...जिले के गाहन इलाके में सेना ने महिला शक्तिकरण को लेकर सिलाई केंद्र खोला।- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...जिले के गाहन इलाके में सेना ने महिला शक्तिकरण को लेकर सिलाई केंद्र खोला।- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें