फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनीटाप से शंखपाल के लिए ट्रैकर्स का दल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत बुधवार को ट्रैकिंग करने वालों को रवाना किया गया। इसमें विभिन्न जगहों से आए ट्रैकर्स शामिल थे। वहीं पहाड़ों की साफ-सफाई और पहाड़ों को बचाने के लिए भी टीमें रवाना की गई।
विज्ञापन

बुधवार को पीडीए व पर्यटन विभाग की ओर से जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटाप से सौ ट्रैकर्स के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पीडीए सीईओ शेर सिंह और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह जंवाल ने ट्रैकर्स के दल को रवाना किया। डीडीसी सदस्य उषा देवी व बीडीसी चेयरमैन प्रकाश सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
पटनीटाप से रवाना ट्रैकर्स का दल शंखपाल में पहुंचेगा, जो नत्थाटाप, सनासर से होते हुए गुजरेगा और शाम को वापस पटनीटाप पहुंचेगा। वहीं इस दल के साथ 40 सदस्यीय टीम अलग है, जो पहाड़ों की साफ सफाई करेगी और पहाड़ों को बचाने के लिए जागरूक करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पर्यटन स्थल पटनीटाप को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें मानसून फेस्टिवल के अलावा ट्रैकिंग की गई और वीकेंड पर भी कार्यक्रम की भी योजना है, ताकि देश के विभिन्न हिस्सों के सैलानी पटनीटाप, नत्थाटाप, सनासर के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों का रूख कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें