फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पेयजल की समस्या दूर की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड नंबर 6 के पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया ने शहर में पेश आ रही पानी आपूर्ति की अनियमितता को लेकर गंभीर चिंता जताई है। सोमवार को इस मामले को लेकर उन्होंने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सांसद एवं पीएमओ मंत्री डा. जितेंद्र सिंह से इस समस्या के समाधान की दिशा में उचित कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन

विक्रम सिंह सलाथिया ने कहा कि शहर में हो रही पानी की अनियमित सप्लाई के कारण पूरे शहर में पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। एक वार्ड प्रतिनिधि होने के नाते रोजाना उन्हें पानी की अनियमित सप्लाई से संबंधित कई शिकायतें मिल रहीं हैं। समस्या का समाधान नहीं मिलने से शहर में पानी की किल्लत की समस्या लगातार विकराल होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इसका समधान नहीं किया गया तो इसको लेकर जनता में बढ रहे रोष का सामना जलशक्ति विभाग को करना पडे़गा। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि समस्या के समाधान के लिए 9.3 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर भेजी गई है, लेकिन इसपर आगामी क्या कार्रवाई हुई है इसकी किसी के पास कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें