उधमपुर। उधमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली हादसा मंगलवार रात साढे़ दस बजे बट्टल बालियां इलाके में बिरमा पुल पर हुआ। अज्ञात ट्रक ने इको वैन (जेके17-6140) को टक्कर मार दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में ादे युवकों को को जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी पहचान शाहिद हुसैन (23) पुत्र गुलाम हुसैन निवासी किश्तवाड़ और आमिर (25) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। दूसरा हादसा मंगलवार देर रात को शहर के संगूर इलाके में हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर सन्नी पुत्र किशोर कुमार निवासी संगूर को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है