फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल मार्केट इलाके में महिला का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के गोल मार्केट इलाके में मंगलवार को दोपहर के समय एक महिला के बैग से चोर पर्स ले उड़े। महिला को जब पर्स चोरी होने का पता चला, तो वह रोने लगी। इस पर आसपास के दुकानदार व लोग उसके पास पहुंचे। सूचना मिलने पर वार्ड के पार्षद पंकज शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पार्षद ने कहा कि गोल मार्केट इलाके में आए दिन इस तरह की वारदातें हो रही हैं। पुलिस को इसको गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन

वंदना देवी ने कहा कि वह बच्चे के नामांकन के सिलसिले में शहर में आई थीं। मेटाडोर से उतरने के बाद स्कूल में बच्चे का नामांकन करवाया। इसके बाद एक दुकान पर सामान खरीदने गईं। इस दौरान बैग से पर्स निकालना चाहा, तो देखा कि बैग की जिप खुली है और पर्स उसमें नहीं है। पूरे बैग को खंगाल लिया, लेकिन पर्स नहीं मिला।
महिला ने बताया कि पर्स में साढ़े आठ हजार रुपये, आधार कार्ड और एक एटीएम कार्ड भी था। मौके पर पहुंचे पार्षद ने दुकानदारों की मदद से पास में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी, लेकिन इसमें कहीं भी पर्स चोरी करता कोई नजर नहीं आया। आशंका है कि महिला के दुकान पर पहुंचने से पहले ही किसी ने पर्स चोरी किया होगा। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी तरफ से कुछ राशि देकर महिला की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें