फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा से बदला मौसम

Wed, 20 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/चिनैनी/रियासी
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम का मिजाज फिर कुछ ठीक नहीं लग रहा है। मंगलवार को फिर कहीं मूसलाधार पानी बरसा तो कहीं सामान्य बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवा ने कई इलाकों में जनजीवन को परेशान कर दिया। बिजली आपूर्ति चरमरा गई। पेड़ की टहनियां टूटने की भी सूचना है। पहाड़ी इलाकों में ठंड ने शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन


उधमपुर में मंगलवार की सुबह से ही आसमान को बादलों ने घेर रखा था। भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। गर्मी का एहसास कम हुआ। बीच-बीच में बूंदाबांदी होने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर एक बजे बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू किया। तीन बजे फिर से बादलों ने झमाझम बरसना शुरू कर दिया।

शाम पांच बजे शहर में खरीदारी करने आने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों ने गर्म कपड़े पहन रखे थे, लेकिन एकाएक चली तेज हवाओं ने एक बार फिर से बादलों को धरती पर पहुंचे से रोक दिया। शाम छह बजे के करीब कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, लेकिन फिर से बादलों ने आसमान को घेर लिया।
विज्ञापन


बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रात को तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश होने की आशंका भी जताई जा रही है। फसलों को नुकसान हो रहा है। भद्रवाह, किश्तवाड़ और रामबन में देर शाम तक झमाझम बारिश हो रही थी। इसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे थे। बाजारों में रौनक फीकी रही। दूसरी तरफ किसानों को चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें