फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुब्बी गली से खोरगली सडक पर दस दिन पहले बनाई सुरक्षा दीवार गिरी,

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचैरी। मोंगरी तहसील में दुब्बी गली से खोरगली सड़क पर करीब दस दिन पहले बनाई गई सुरक्षा दीवार बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग पर निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अशोक कुमार, हंस राज, दलीप सिंह और अजय सिंह ने संबंधित ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में ठेकेदार ने रेत की जगह मिट्टी का इस्तेमाल किया है। इस कारण काम पूरा होने के कुछ दिन बाद ही सुरक्षा दीवार ढह गई है। इसलिए मांग है कि मामले की उचित जांच की जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की ओर से लगातार कई सालों तक की गई मांग के बाद सड़क का निर्माण शुरू हो पाया है। लेकिन घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने से परेशानी बढ़ गई है। इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि मामले की उचित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें