फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर से लापता छात्रा जम्मू से बरामद

Tue, 01 Mar 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गत वर्ष नवंबर में किश्तवाड़ जिलांतर्गत पड़ने वाले बंडेरा गांव से परीक्षा देने के लिए नकली 12वीं की छात्रा सोमवार को एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गई। जिला पुलिस ने को यह सफलता बलग्रां पुंतवाड़ा निवासी आरोपी की पत्नी की सहायता से मिल पाई।
विज्ञापन


बता दें कि पुंतवाड़ा इलाके के बंडेरा गांव से 7 नवंबर 2015 को 12वीं कक्षा की छात्रा मोनिका देवी प्राइवेट से परीक्षा देने के लिए घर से गई थी, लेकिन वह घर लौटी नहीं। काफी समय बाद लड़की का पता नहीं चला तो मामला दर्ज करवाया गया था। 18 फरवरी को लड़की के नाना ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था।

अमरीक की पत्नी ने भी पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। तब पुलिस हरकत में आई। आरोपी की पत्नी ने जब अमरीक से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में है। यह सूचना पत्नी ने पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


जब अमरीक लड़की को लेकर जम्मू पहुंचा तो उन्हें दबोच लिया गया। पूछताछ में अमरीक ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में था। गौर तलब है कि आरोपी की एक बेटी है और उसकी पत्नी गर्भवती है। उसके बावजूद उसने घिनौनी हरकत की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें