फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश में गली-मोहल्लों में जमा कचरा पानी में बहकर सड़कों पर आ रहा

विज्ञापन
 उधमपुर शहर में चल रही सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल के चलते कचरे से भरा कूड़ेदान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपपुर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की वीरवार को 11वें दिन भी हड़ताल जारी रही। इससे शहर में कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। गंदगी के कारण शहरवासी काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं शहर में जगह जगह बने डंपिंग स्टेशन व कचरे के लिए लगाए गए डंपर भी भर गए हैं।
इसके चलते डंपर के बाहर भी कचरा जमा हो गया है। वहीं रोजाना आ रही बारिश के चलते कचरे से गंदी बदबू आने से आने जाने वाले लोग काफी परेशान हैं और कचरे के ढेरों से मुंह पर रुमाल रखकर निकल रहे हैं। सफाई कर्मियों की काम छोड़ हड़ताल के चलते शहर में दिन व दिन कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे है। जोकि लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। वहीं दूसरी ओर रोजाना हो रही बारिश से शहर में जगह जगह पड़ हुआ कचरा बारिश के पानी से सड़क के बीच आने से गंदगी ओर बढ़ गई है। इतना ही नहीं शहर की गलि मोहल्लों में भी कचरे के ढेर लग गए है और कई नालियां व कचरा डालने के लिए लगाए गए डंपर खचाखच भर जाने से उसके आसपास भी कचरे का ढेर लग गया है। स्थानीय लोगों का कहना था कि हम सरकार से यही मांग करते है कि जल्द से जल्द इनकी लंबित मांगों को पूरा किया जाए ताकि हड़ताल खत्म होने से लोगों को राहत मिलने के साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संदर्भ में जम्मू कश्मीर यूटी सफाई कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन डेविड संधु का कहना था कि हमारी हड़ताल पिछले ग्यारह दिनों से चल रही है। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार के झूठे आश्वासनों को नहीं माना जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें