उधमपुर। नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता विजय खजूरिया ने कश्मीर में अल्पसंख्यकों की हत्या मामलों पर चिंता जताई है। इसके साथ ही सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कश्मीर में कुछ दिनों से अल्पसंख्यकों की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं, जोकि चिंता का विषय है। वह इसकी निंदा करते हैं। साथ ही सरकार से मांग करते हैं कि जो लोग इस तरह की वारदात में शामिल उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जानी चाहिए। नेशनल कांफ्रेंस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, जो हमेशा भाइचारे का संदेश लेकर चलती है। मौजूदा समय में भी सरकार को जम्मू-कश्मीर के सभी दलों को साथ लेकर आतंकवाद से निपटने के लिए रणनीति बनानी चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ नेता नरेश अंथाल आदि उपस्थित रहे।