उधमपुर। कशीराह पंचायत के अंतर्गत पड़ते एयरफोर्स रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं करवाने पर सरपंच साहिल भगत ने कड़ा रोष जताया है। उनका कहना है कि एयरफोर्स रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट चार महीनों से खराब हैं। इस रोड के रखरखाव का जिम्मा एमईएस के पास है, लेकिन वह इनको ठीक करवाने की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
जब वीआईपी मूवमेंट होती है तो उस समय खानापूर्ति के लिए रोड की हालत में सुधार कर दिया जाता है। इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। रात में यहां रोशनी न होने से आसपास की दुकानों में चोरी की आशंका भी बढ़ गई है। जिला प्रशासन और एयरफोर्स कमांडर उधमपुर से अपील की है कि सोमवार तक इनको ठीक करवाया जाए, अन्यथा वह गांव वालों को लेकर एयरफोर्स रोड को बंद करेंगे। संवाद